आज से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शनि की उल्टी चाल देगी फायदा ही फायदा

ग्रहों का परिवर्तन हर राशि के जीवन को प्रभावित करता है। यह परिवर्तन शनि का हो तो और भी ज्यादा प्रभावी होता है। आज से शनि वक्री चाल चल रहे हैं, जो 3 राशियों को काफी लाभ देने वाली है।
shani gochar

शनि देव (Shani) की भूमिका ग्रह नक्षत्र में बहुत खास मानी गई है। अगर इसकी स्थिति व्यक्ति की कुंडली में अच्छी हो तो सब कुछ अच्छा होने लगता है। वहीं अगर यह उल्टी चाल चलने लगे तो बुरा प्रभाव भी डाल देता है। समय-समय पर इनकी चाल में परिवर्तन आता है। शनि की उल्टी चाल पूरी 12 राशियों को प्रभावित करती है। आज ये बदलने वाली है।

इस समय शनि मीन राशि में विराजित है और 13 जुलाई को यह वक्री यानी की उल्टी चाल चलते हुए गोचर करना शुरू करेंगे। 13 जुलाई को सुबह 9:36 पर यह चाल शुरू हो चुकी है जो 28 नवंबर तक चलने वाली है। कुछ राशियों के लिए यह फायदेमंद साबित होगी तो कुछ को मुसीबत हो सकती है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

इन राशियों को होगा लाभ

मेष

शनि की उल्टी चाल मेष राशि के लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाली है। यह भी कहां जा सकता है कि इन लोगों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। यह जो भी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं वह दूर हो जाएगी। व्यापारी वर्ग को फायदा होगा। धन की स्थिति को लेकर चला आ रहा टेंशन दूर हो जाएगा। अपनी सूझबूझ के जरिए सब कुछ अच्छी तरह से निपटा लेंगे।

धनु  

धनु राशि के लोगों के लिए भी शनि की उल्टी चाल फायदेमंद कही जा रही है। यह जितनी भी रणनीति बनाएंगे वह सफल हो जाएगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमारियां दूर होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल जाएगा।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए शनि की यह चाल बहुत अच्छी साबित होने वाली है। जो लोग कॉम्पिटेटिव एक्जाम में जुटे हुए हैं वह ठीक तरह से पढ़ाई कर सकेंगे। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उन्हें प्रॉफिट मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें और बाहर के खाने से दूर रहे। धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews