शुक्रवार के उपाय बना सकते हैं आपको धनवान, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, और यह दिन धन, सुख, और समृद्धि पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं, तो शुक्रवार को कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
Shukrawar Upay

Shukrawar Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है. आज शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन लोग विधि-विधान से महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और शुक्रवार का व्रत रखते हैं.

बहुत लोग इस बात से निराश रहते हैं, कि मेहनत करने के बाद भी उन्हें ज़्यादा पैसा नहीं मिलता है, तो वहीं कुछ लोग इस बात से दुखी रहते हैं कि पैसा तो मिलता है लेकिन टिक नहीं पाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ सरल और आसान उपायों को अपनाना चाहिए.

मिट्टी के कलश में भरें चावल

धन संपत्ति में वृद्धि लाने के लिए शुक्रवार के दिन ही छोटा सा मिट्टी का कलश लेकर उसमें थोड़े से चावल भरने का उपाय प्रभावी माना जाता है. इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

इस उपाय को करने के लिए शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र धारण करें, उसके बाद एक मिट्टी का कलश लें और उसमें सफ़ेद चावल भर दें. चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और हल्दी कि गांठ रखें.

मध्य रात्रि में करें अष्ट लक्ष्मी की पूजा

अष्ट लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार की मध्य रात्रि को धन-समृद्धि और सुख-शांति प्राप्ति के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है. सूर्यास्त के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर घी का दीपक जलाएं. अष्ट लक्ष्मी को गुलाब के फूल और खीर का भोग अर्पित करें.

नमक और लाल कपड़े का उपाय

यह नमक और लाल कपड़े का उपाय शुक्रवार के दिन करना बहुत ही शुभ माना जाता है. सूर्यास्त के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और एक डिब्बे में नमक भरकर उसे लाल कपड़े पर रखें. मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर उनके बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews