Hindi News

महाशिवरात्रि पर बन रहा विशेष योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें डेट-शुभ मुहूर्त

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
महाशिवरात्रि पर बन रहा विशेष योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें डेट-शुभ मुहूर्त

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। इस साल 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इसी दिन माता पार्वती और भगवान शंकर की शादी हुई थी।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की आराधना, पूजा पाठ,जलाभिषेक और बेल पत्र चढ़ाने पर विशेष फल मिलता है।ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि पर इस साल दो शुभ संयोग बन रहे हैं और इस दिन ही पंचग्रही योग भी बन रहा है।

यह भी पढ़े.. Road Accident: चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत, CM ने जताया शोक

खास बात ये है कि इस बार महाशिवरात्रि पर खास संयोग बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि धनिष्ठा नक्षत्र और परिघ योग में होगा फिर इसके बाद शतभिषा नक्षत्र और शिव योग रहेगा। वहीं सूर्य और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।जिसका राशियों पर भी असर पड़ेगा।महाशिवरात्रि पर इस बार ग्रहों का विशेष योग बन रहा है, 12वें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। इस राशि में मंगल और शनि के साथ बुध, शुक्र और चंद्रमा रहेंगे।  लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनी रहेगी,  चौथे भाव में राहु वृषभ राशि में रहेगा, जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक राशि में रहेगा।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2022: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

महाशिवरात्रि पर यूं तो दिन भर भगवान भोले की पूजा-अचर्ना की जा सकती है, लेकिन रात्रि में पूजा का विशेष महत्व है। शिवरात्रि पूजा रात में एक या चार बार की जा सकती है। पूरी रात की अवधि को चार प्रहरों में बांटा गया है। इस दिन ध्यान करने की सलाह दी जाती है और पूरे दिन में जितनी बार संभव हो ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करें।वही ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय शम्भवाय भवानीपतये नमो नमः मंत्र।

ये है शुभ मुहुर्त

1 मार्च को महाशिवरात्रि सुबह 03 बजकर 16 मिनटसे शुरू होकर बुधवार को 2 मार्चको सुबह 10 बजे तक रहेगी। रात्रि में पूजन का शुभ समय शाम 06 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 33 मिनट तक होगी। महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11.47 से दोपहर 12.34 तक अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 02.07 से लेकर 02.53 तक विजय मुहूर्त रहेगा। पूजा या कोई शुभ कार्य करने के लिए ये दोनों ही मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ है। शाम के वक्त 05.48 से 06.12 तक गोधूलि मुहूर्त रहने वाला है।

जानें किस राशि पर कैसा रहेगा असर

  • मेष राशि (Aries): महाशिवरात्रि का दिन खास रहने वाला है।करियर संबंधित कोई गुड न्यूज मिल सकती है और मनोकामना पूरी होने के योग बन सकते है।प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और भोले बाबा की इस राशि वालों पर विशेष कृपा रहती है।
  • वृषभ राशि (Taurus): महाशिवरात्रि के दिन विशेष लाभ मिल सकता है। इन जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है। नजदीकी संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे।
  • मिथुन राशि (Gemini): महाशिवरात्रि खुशियां लेकर आ सकती है और इस दिन शुभ सामाचर मिल सकते है। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद शुभ साबित होगा।नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुल सकते है और आपके काम की तारीफ करेंगे। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी।
  • सिंह राशि (Leo): स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार है। नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो आगे फायदेमंद रहेंगे। महाशिवरात्रि के दिन विशेष लाभ हो सकता है।
  • कुंभ राशिः शनि देव कुंभ के भी स्वामी हैं,ऐसे में राशि के जातकों पर शिव कृपा रहती है।नौकरीपेशा को काम में सफलता मिलेगी कारोबार का दायरा बढ़ेगा। इस अवधि में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।कर्क राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा।(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews