Hindi News

हर किसी का दिल जीत लेंगे बच्चों के ये नाम, यहां देखें इनके सुंदर अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बच्चों के नाम बहुत गहरे तरीके से उनके जीवन को प्रभावित करते हैं। आज हम आपके लिए कुछ सुंदर से नाम उनके अर्थ के साथ लेकर आए।

बच्चों के नाम का उनके जीवन में बहुत महत्व होता है। यह केवल उनकी पहचान नहीं बल्कि पूरी जिंदगी बन जाते हैं। दरअसल किसी भी व्यक्ति का जो नाम होता है वह उसके अंदर गुण और अवगुण लाने का काम करता है। नाम बच्चों को वैसा ही बनता है जैसा उसका अर्थ होता है।

यह तो हर पेरेंट्स की इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम सुंदर और मतलब से भरपूर होना चाहिए। आजकल के मॉडर्न होते जमाने में वैसे भी हर कोई यूनीक चीज चाहता है और नाम भी इन्हीं में से एक है। बच्चों के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जिसे सुनकर किसी का भी दिल खुश हो जाए तो हम कुछ प्यारे नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

बेटे के नाम (Stylish baby Name)

शौर्य

यह छोटा सा लेकिन बहुत खूबसूरत नाम है जो लाडले बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ है हिम्मत, बहादुरी और निडरता होता है। यह आपके बच्चे को बलवान और साहसी बनाएगा।

कृदाय

यह सुंदर सा नाम बच्चों के लिए बेस्ट रहने वाला है। यह भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ नाम है जिसका अर्थ कृतज्ञ और सरल व्यक्तित्व का इंसान होता है।

अर्जुन

वैसे तो यह बहुत पुराना नाम है लेकिन हमेशा पॉपुलर बना रहता है। यह भागवत गीता के अर्जुन से जुड़ा नाम है जो आपके बच्चे को सच्चा और वीर बनाने का काम करेगा।

बेटी के नाम

सिया

नन्ही सी गुड़िया के लिए यह नाम बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। यह माता सीता से जुड़ा नाम है जो आपके बच्चे को सरल और शांत व्यक्तित्व देगा।

काव्या

यह बहुत ही खूबसूरत सा नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। कविता और सुंदर से शब्द इस नाम का अर्थ है।

तान्या

यह बहुत खूबसूरत सा नाम है जो बच्ची के लिए चुना जा सकता है। नन्ही सी राजकुमारी इस नाम का सुंदर अर्थ है।

वृतिका

अगर कुछ हटकर ढूंढ रहे हैं तो यह एकदम परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ प्रकृति से जुड़ा हुआ और खूबसूरत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews