Kedarnath Dham: 10 मई को केदारनाथ धाम के खुलेंगे कपाट, 6 मई को पंचमुखी डोली, जानें कब खुलेंगे बाबा बदरीनाथ के कपाट?

Kedarnath Dham: 10 मई को केदारनाथ धाम के खुलेंगे कपाट, 6 मई को पंचमुखी डोली, जानें कब खुलेंगे बाबा बदरीनाथ के कपाट?

Kedarnath Dham: उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम के कपाटों का खुलने का समय तय हो गया है। महाशिवरात्रि के पावन दिन पर इसका एलान किया गया है। जानकारी के अनुसार ओम्कारेश्वर मंदिर, उखीमठ में आज तिथि की घोषणा की गई है, जिसके अनुसार बाबा केदार के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे से खुलेंगे। साथ ही, शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 6 मई को डोली रवाना होगी।

पंचमुखी डोली होगी रवाना:

दरअसल बाबा केदारनाथ रावल के साथ अन्य पुजारियों के साथ मौजूदगी में यह शुभ मुहुर्त निकाला गया है और बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट खोलने की इस अहम् तारीख का ऐलान किया गया है। वहीं इस मौके पर बदरी केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

वहीं इस बार बाबा बदरीनाथ के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बार 10 मई को अक्षय तृतीया है। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के शुभ मुहुर्त पर खुलते हैं।दरअसल इसके चलते इस बार यात्रा मई में शुरू होने वाली है।

आध्यात्मिक समारोह:

कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के मौके पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया है। यह आध्यात्मिक समारोह पर्यटकों और भक्तों को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का माध्यम बनेगा। दरअसल हर साल बाबा केदारनाथ के यहां भक्तों का जमावड़ा लगता है। श्रद्धालु इस शुभ घडी का इंतजार करते है। ताकि अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सके और उनकी पूजा अर्चना कर सकें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews