मिथुन राशि के जातकों की किस्मत पलट देगा ये चमत्कारी रत्न, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए इन रत्नों से रहें दूर

Ratna Astrology

Ratna Shastra: जब भी व्यक्ति अपने जीवन में ग्रह नक्षत्र की अशुभ या कमजोर स्थिति का सामना कर रहा होता है तो उसे रत्न शास्त्र में वर्णित रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में नौ ग्रहों से संबंधित रत्न के बारे में जानकारी दी गई है। जिन्हें धारण करने से ग्रह अनुकूल होते हैं और व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।

व्यक्ति को अपनी राशि और लगन के अनुसार ही रत्न धारण करना चाहिए। ज्योतिष  में 12 राशियों का उल्लेख है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है और अगर उसके मुताबिक रत्न धारण न किया जाए या विपरीत रत्न पहन लिया जाए तो काफी नुकसान हो सकते हैं। यही कारण है कि रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। चलिए आज हम आपको मिथुन राशि के लिए लकी साबित होने वाले रत्न के बारे में बताते हैं और यह भी बताते हैं कि इन लोगों को किस रत्न से दूर रहना चाहिए।

मिथुन के लिए शुभ रत्न

रत्न शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है, जिसका संबंध हरे रंग से है। अगर यह लोग पन्ना रत्न धारण करते हैं तो यह उनके लिए काफी शुभ होता है। रत्न को धारण करने से कुंडली में बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।

पन्ना से लाभ

मिथुन राशि के जातक जब पन्ना रत्न धारण करते हैं तो इनके उन्नति के मार्ग खुलने लगते हैं। जो लोग व्यापारिक क्षेत्र से हैं उन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। नौकरी करने वाले लोगों की आय बढ़ जाती है और कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियों का समाधान भी मिल जाता है। इस रत्न के प्रभाव से प्रमोशन के योग भी बन जाते हैं।

ना पहनें ये रत्न

मिथुन राशि के लोगों को कभी भी मोती या नीलम रत्न धारण नहीं करना चाहिए। रत्न शास्त्र के मुताबिक यह दोनों ही रत्न इन जातकों के लिए अशुभ माने जाते हैं। नीलम जहां शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव डालता है तो वही मोती अपने अशुभ प्रभाव से इन लोगों को कष्ट में डाल सकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews