लाडली गुड़िया को त्र अक्षर से दें यूनिक नाम, बहुत खूबसूरत हैं इनके अर्थ

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे से जुड़ी हर चीज बेस्ट रहनी चाहिए। नाम भी इन्हीं में से एक है जो सभी को परफेक्ट और अर्थपूर्ण चाहिए होता है। चलिए हम आपको लाडली गुड़िया के लिए कुछ सुंदर नाम बताते हैं।
Tr Baby Name

जब भी बच्चों का नाम रखने की बात आती है तब माता-पिता यूनिक नाम की तलाश करते हैं। वह सोचते हैं कि उनके बच्चों का नाम ऐसा होना चाहिए जिसे हर कोई पसंद करें और नाम का कुछ सुंदर अर्थ भी निकले। दरअसल, नामकरण करते समय नाम के अर्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

वैसे तो लगभग हर शब्द से नाम मिल जाते हैं लेकिन कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिन पर नाम ढूंढना थोड़ा मुश्किल होता है। त्र भी एक ऐसा ही शब्द है जिससे नाम मिलते तो मुश्किल से हैं लेकिन यह सुनने में काफी अट्रैक्टिव होते हैं। अगर आपने अपने घर में नन्ही बेटी का आगमन किया है तो आज हम उसके लिए कुछ प्यारे नाम बताते हैं।

त्र से नाम (Tr Baby Name)

नामकरण संस्कार एक बहुत ही पुरानी विधि है। इसके तहत बच्चों के जन्म के समय और नक्षत्र को देखकर एक अक्षर तय किया जाता है। इस अक्षर पर बच्चों को नाम के रूप में एक पहचान जिंदगी भर के लिए दी जाती है। चलिए आज हम आपको त्र अक्षर से शुरू होने वाले मॉडर्न नाम बताते हैं।

त्रिशा

ये बहुत ही प्यारा नाम है जो बोलने और सुनने में काफी अट्रैक्टिव लगेगा। इस नाम का अर्थ पवित्रता और इच्छा होता है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं।

त्रिश्या

यह भी एक अलग नाम है जो आपने अब तक शायद ही सुना होगा। इस प्यार से नाम का अर्थ पवित्र और दिव्य होता है। यह आपके बच्चे को एकदम अलग व्यक्तित्व देने का काम करेगा।

त्रिज्ञा

अगर दो अक्षर का सुंदर सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह परफेक्ट साबित होगा। विद्या और ज्ञान से पूर्ण व्यक्ति यही कहलाता है। यह नाम आपके बच्चे को इंटेलिजेंट व्यक्ति को देगा।

त्रिज्वला

यह खूबसूरत सा नाम भी नामकरण के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। नाम से जाहिर है कि इसका अर्थ तीन ज्योति वाली होता है। ये नाम आपकी बच्ची के जीवन को हमेशा उजाले से भरा हुआ रखेगा।

त्रिविका

यह सुंदर नाम लाडली गुड़िया के लिए बेस्ट है। देवी दुर्गा के अनेकों नामों में से एक नाम यह भी है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews