बेटा और बेटी को दें ये ट्रेंडिंग नाम, इनका अर्थ है बहुत ही शानदार

हर माता-पिता अपने बच्चों का नामकरण खूबसूरत नाम पर करना चाहते हैं। आज हम बच्चों के लिए कुछ अट्रैक्टिव और ट्रेडिंग नाम लेकर आए हैं।
Trending Baby Name

आजकल बच्चों का नामकरण संस्कार बहुत ही शानदार तरीके से किया जाता है। वैसे तो शुरुआत से ही इस परंपरा को रीति रिवाज और नियम कायदो के साथ निभाया जाता रहा है। लेकिन आजकल नेमिंग सेरिमनी का आयोजन होता है जिसमें बच्चे का नाम और उसका अर्थ रिवील किया जाता है। हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतरीन नाम देना चाहते हैं जिसके लिए वह पहले से ही नाम ढूंढना शुरू कर देते हैं।

आजकल जब कपल को यह पता चलता है कि वह अपनी जिंदगी में नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। इस समय से वह अलग-अलग नाम ढूंढना शुरू कर देते हैं। बेटा हुआ तो क्या नाम रखना है और बेटी हुई तो क्या नाम रखना है कि पहले से ही डिसाइड हो जाता है। आजकल ट्रेंडिंग लेकिन अर्थपूर्ण नाम का चलन बहुत ज्यादा हो गया है।

बच्चों के ट्रेडिंग नाम (Trending Baby Name)

अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है या फिर आने वाला है तो आप उसके लिए प्यारा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। अगर आपकी भी यही इच्छा है कि बच्चे का नाम खूबसूरत और ट्रेडिंग होना चाहिए। इसी के साथ कोई अच्छा अर्थ निकालना चाहिए तो हम सुंदर से नामों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए यह नाम और इनके अर्थ जान लेते हैं।

युवान

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ युवा और ऊर्जावान होता है। यह आपके बच्चे को हमेशा ऊर्जा से भरपूर रखेगा।

सात्विक

यह सुंदर नाम भी नन्हे मेहमान को दिया जा सकता है। जो शांत, सात्विक और पवित्र होता है उसे यही कहा जाता है। यह नाम आपके बच्चे में सद्गुणों का विकास करेगा।

विहान

यह भी एक अट्रैक्टिव नाम है जो आप लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भोर और सुबह होता है।

वृषिका

यह एक बहुत ही अट्रैक्टिव नाम है जो नन्ही परी के लिए चुना जा सकता है। आप में से बहुत से लोग इसे पहली बार सुन रहे होंगे। इस नाम का अर्थ आकर्षक और सुंदर होता है।

मेहिका

यह एक बहुत ही यूनिक नाम है जो लाडली बिटिया को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ कोमल और नाजुक होता है। बारिश की बूंद को भी यही कहा जाता है।

सान्वी

अगर कोई छोटा और अट्रैक्टिव नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। यह माता लक्ष्मी के अनेकों नामों में से एक है, जो बच्ची के जीवन में सुख समृद्धि लाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews