Hindi News

नन्ही परी को दें ये ट्रेडिंग नाम, अनोखे और सुंदर हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Baby Name: हर माता पिता अपने बच्चों को बेहतर जीवन और भविष्य देना चाहते हैं। इसमें नामकरण के दौरान बच्चों को दिया गया नाम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चलिए आज कुछ मॉडर्न लेकिन अर्थपूर्ण नाम जान लेते हैं।
नन्ही परी को दें ये ट्रेडिंग नाम, अनोखे और सुंदर हैं इनके अर्थ

Baby Name: किसी भी कपल की जिंदगी में नन्हे मेहमान का आना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। अपनी इस खुशी का स्वागत सभी धूमधाम से करते हैं। केवल कपल ही नहीं बल्कि परिवार का हर सदस्य नन्हे मेहमान का दिल खोलकर स्वागत करता है। घर में जो भी काम किया जाता है वह बच्चों के कंफर्टेबल लेवल को देखकर होता है। सभी इस चीज का ध्यान रखते हैं कि बच्चों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद सभी सदस्यों के जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सभी बच्चों का कोई ना कोई काम अपने हाथ में ले लेते हैं। इनमें से एक जरूरी काम उसके लिए खूबसूरत और बेहतरीन नाम ढूंढना भी होता है। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे प्यारा और अर्थपूर्ण रहे और सभी को पसंद आए। दरअसल नाम का जीवन पर गहरा असर होता है इसलिए सभी अच्छे नाम ढूंढते हैं।

भारतीय संस्कृति में नाम का खास महत्व माना गया है। आजकल के माता-पिता पारंपरिक और आधुनिकता के मिश्रण से बने हुए नाम अपने बच्चों को देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है तो आज हम आपको कुछ ऐसे मॉडर्न नाम बताते हैं, जो पारंपरिक अंदाज लिए हुए हैं। चलिए इन नामों के अर्थ जान लेते हैं।

प्रिशा

यह छोटा सा लेकिन बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ ईश्वर का उपहार होता है। फिलहाल ये नाम का भी ट्रेडिंग है। इसका उच्चारण बहुत सरल है और अर्थ काफी गहरा है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा।

वृत्तिका

ये एक सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ धार्मिकता और नैतिकता होता है। ये नाम आपकी बच्ची में संस्कार और परंपरा की झलक लेकर आएगा।

यशिका

यह भी बहुत सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। अगर आप अपनी बच्ची को बड़े मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं तो ये नाम बिल्कुल परफेक्ट है। इस नाम का अर्थ सफलता और प्रसिद्धि है।

नव्या

यह छोटा सा लेकिन सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ नया और ताजा होता है। यह नई पीढ़ी की सोच और उम्मीद को दर्शाने वाला नाम है, जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा।

निहारिका

वैसे तो यह नाम काफी पुराना है लेकिन यह हमेशा ट्रेंड में बना रहता है। इस नाम का अर्थ आकाश गंगा और सितारों का समूह होता है। अगर आप अपनी बच्ची को सितारे की तरह चमकता देखना चाहते हैं तो यह नाम परफेक्ट है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews