तुलसी के पौधे में जब भी निकले मंजरी, तुरंत कर लें ये काम माँ लक्ष्मी बरसाएगी धन

Tulsi Plant: अगर आप भी तुलसी के पौधे में मंजरी निकल आयी है तो उसे सिर्फ़ सौंदर्य ना समझें बल्कि ये माँ लक्ष्मी का एक संकेत भी माना जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी में आयी मंजरी से किए गए कुछ उपाय धन और समृद्धि को घर बुला सकते हैं।
Janmashtami 2025

तुलसी का पौधा हर हिंदू घर में पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब तुलसी में मंजरी निकलती है तो ये केवल फूल नहीं बल्कि देवी लक्ष्मी का एक शुभ संकेत ही माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी की मंजरी में विशेष ऊर्जा और दिव्यता समाई होती है। सही समय पर इसे तोड़कर विशेष उपाय किए जाएं तो घर में पैसा, शान्ति और सुख-समृद्धि आने लगती है। आइए जानते हैं कि मंजरी दिखते ही आपको कौन सा काम सबसे पहले करना चाहिए।

माँ लक्ष्मी को अर्पित करें

जब तुलसी के पौधे में मंजरी आ जाए तो उसे सुबह के समय सूरज निकलने के बाद हल्के हाथों से तोड़ लेना चाहिए। इसके बाद उसे साख को जल्द से धोकर माँ लक्ष्मी की मूर्ति या फिर तस्वीर के सामने रखना चाहिए। इसके बाद दीप जलाकर उन्हें भाव से अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में स्थायी रूप से निवास करती है और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है।

धन वृद्धि के लिए करें मंजरी से विशेष उपाय

यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं या नौकरी-व्यापार में तरक्की चाहते हैं, तो तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। इससे घर में धन टिकता है और अचानक धन लाभ की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कई ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि तुलसी की मंजरी में आकर्षण और समृद्धि की ऊर्जा होती है, जो पैसों को आकर्षित करती है।

पूजा-पाठ और व्रत में करें मंजरी का उपयोग

तुलसी की मंजरी को पूजा-पाठ और खासतौर पर व्रतों में भगवान विष्णु को अर्पित करने से विशेष पुण्य मिलता है। यदि आप नियमित विष्णु पूजा करते हैं तो मंजरी का उपयोग तुलसी दल के साथ मिलाकर करें। इससे न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है बल्कि जीवन की अड़चनें भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews