Hindi News

घर आई नन्ही खुशियों को दें ये प्यारे नाम, जुड़वा बच्चों के लिए रहेंगे बेस्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
माता-पिता के लिए अपने बच्चे दुनिया की सबसे कीमती चीज होते हैं। उनसे जुड़ी हर चीज को खास बनाने की कोशिश करते हैं। नाम भी इन्हीं में से एक है जो सभी बेहतरीन ढूंढते हैं। चलिए जुड़वा बच्चों के नामकरण के लिए कुछ प्यारे नाम जान लेते हैं।
घर आई नन्ही खुशियों को दें ये प्यारे नाम, जुड़वा बच्चों के लिए रहेंगे बेस्ट

अपने बच्चों का नामकरण सभी माता-पिता बेहतरीन नाम पर करना चाहते हैं। आजकल वैसे भी ट्रेडिंग नामों का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। सभी यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और खूबसूरत रहे ताकि लोगों से पसंद करें और तारीफ करें। यही कारण है कि बच्चों के जन्म के बाद उनके लिए सुंदर से ना में ढूंढे जाते हैं।

घर में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। हर कोई प्यारे बच्चे का स्वागत धूमधाम के साथ करता है। वहीं जब यह बच्चे एक नहीं बल्कि दो हो तो खुशियां भी डबल हो जाती है। अपनी इस डबल खुशी को हर कोई नाम भी सुंदर और एक ही तरह के देना चाहता है।

ट्विंस बच्चों के नाम (Twins Baby Name)

हर व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत गहरा असर डालने का काम करता है। यही कारण है कि जब बच्चों के लिए नाम ढूंढे जाते हैं तो वह लोगों को एक जैसे पसंद आते हैं। अगर आपके घर में ट्विंस बच्चे आए हैं तो हम आपको कुछ सुंदर नाम बताते हैं जिन पर आप उनका नामकरण कर सकते हैं।

आरोही-आरव

यह बेटा और बेटी के लिए एकदम परफेक्ट नाम रहेंगे। इस नाम का अर्थ शांत और मधुर आवाज होता है जो आपके बच्चों को बेहतरीन व्यक्तित्व देने का काम करेंगे।

कृष-काश्वी

यह दोनों बहुत ही प्यारे नाम है जो बेटा और बेटी के लिए परफेक्ट है। इस नाम का अर्थ दिव्या, दिव्यता, प्रकाश और उजाला होता है। यह आपके बच्चों के जीवन को खुशियों की रोशनी से भर देंगे।

वन्या-विवान

यह दोनों भी बहुत अच्छे नाम है जो बच्चों के लिए परफेक्ट रहने वाले हैं। वन्या का अर्थ खूबसूरती और सुंदरता होता है, वहीं विवान का अर्थ ऊर्जा और ताकत है।

सिया और शौर्य

यह दोनों बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने नन्हें मेहमानों को दे सकते हैं। शौर्य का अर्थ ताकत, पराक्रम और बल होता है। वही सिया का अर्थ सरलता और सौम्यता होता है।

रेयांश और ऋषाण

यह दोनों बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपने जुड़वा बेटे को दे सकते हैं। इसका रेयांश का अर्थ भगवान विष्णु का अंश होता है। ऋषाण अच्छे व्यक्ति की निशानी को कहते हैं।

नील और नीलांश

अगर दो जुड़वा बेटे हैं तो उन्हें यह नाम भी दिया जा सकता है। नील का अर्थ आकाश, आसमान और नभ होता है। नीलांश का अर्थ चंद्रमा और शांत स्वभाव का व्यक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews