Hindi News

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर शमी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कुछ लोग अपने घर पर शमी का पौधा भी लगते हैं, जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह एक आयुर्वेदिक पौधा भी माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर शमी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान!

Disadvantages of Shami Plant : अक्सर लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। जिनमें तुलसी का पौधा, चंपा का पौधा, चमेली का पौधा, कवि का पौधा, शामिल है। कुछ लोग अपने घर पर शमी का पौधा भी लगते हैं, जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह एक आयुर्वेदिक पौधा भी माना जाता है।

विजयदशमी के दिन शमी पौधा का पूजा किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान शस्त्र को शमी के वृक्ष पर छिपाए थे।

शनि देव का प्रिय पौधा

शमी को शनि देव का भी प्रिया पौधा माना जाता है। कुछ लोग शनि देव के प्रकोप से बचने और उनके प्रभाव को अपनी जिंदगी से काम करने के लिए भी घर पर शमी का पौधा लगाते हैं। हालांकि, घर पर शमी का पौधा लगाने से पहले कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है। अन्यथा, इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

जान लें ये बातें

  • सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि गमले में शनि का पौधा लगाया जाए और गलती से वह टूट जाए, तो इसे पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर की छत पर लगाने से आर्थिक तंगी आती है। परिवार का हर एक व्यक्ति पैसों की समस्या से जूझने लगता है।
  • वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए दिशा का वर्णन किया गया है। वहीं, यदि शमी के पौधे को गलत दिशा में रख दिया जाए तो इससे सदस्यों के बीच परेशानियां बढ़ जाएगी। माता लक्ष्मी रुष्ट होकर घर से जा सकती हैं, जिससे आर्थिक तंगी बढ़ेगी।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को भूलकर भी घर की उत्तर दिशा में नहीं लगना चाहिए। इससे रिश्ते में खटास पैदा होती है और दो लोगों के बीच झगड़े का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिससे मानसिक अशांति का माहौल बनता है।
  • यदि शमी के पौधे की जड़े फैल जाए, तो यह घर की नींव को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आगे चलकर घर पर दरार पड़ सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews