Hindi News

घर में मौजूद इन चीजों को कभी नहीं रखना चाहिए खाली, वरना धन-दौलत की आएगी कमी

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: आपका घर आपके जीवन का आधार होता है, इस आधार को मजबूत बनाने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। घर में कुछ चीज ऐसी होती हैं, जिन्हें खाली छोड़ना, आर्थिक तंगी ला सकता है।
घर में मौजूद इन चीजों को कभी नहीं रखना चाहिए खाली, वरना धन-दौलत की आएगी कमी

Vastu Tips: नए साल को खुशियों से भरने के लिए वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई है, जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। लोगों को ऐसा लगता है कि वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर के निर्माण के दौरान ही बातें बताई जाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि घर के हर एक कोने से लेकर हर एक चीज के बारे में वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं।

जीवन में सुख-शांति, समृद्धि पाने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना जरूरी होता है, कई बार जानें-अनजानें में जब हम वास्तु शास्त्र के बताएं, नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो वास्तु दोष लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है, और ऐसे में व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

इन चीजों को कभी ना रखें खाली (Vastu Tips 2025)

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कुछ चीज ऐसी भी होती है, जिन्हें कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका आने वाला नया साल 2025 सुख समृद्धि से भरा हुआ हो, यह साल ढेर सारी खुशियां लेकर आए, इस नए साल में आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओं का सामना न करना पड़े, विशेषकर आर्थिक समस्याओं का, तो ऐसे में जान लें की कौन-कौन सी चीज हैं, जिन्हें खाली नहीं रखना चाहिए।

मंदिर में जल पात्र

घर के मंदिर में अक्सर लोग जल पात्र को खाली रख देते हैं, माना जाता है कि जिस तरह इंसान को भूख और प्यास लगती है, ठीक उसी तरह भगवान को भी प्यास लगती है।

इसलिए मंदिर में जल पात्र कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा के बाद मंदिर के जल पात्र में हमेशा थोड़ा सा गंगाजल और एक तुलसी का पत्ता डालकर जल भरना चाहिए।

बाथरूम में बाल्टी

अक्सर लोग नहाने के बाद खाली बाल्टी बाथरूम में रख देते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाथरूम में नहाने वाली बाल्टी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

इसके अलावा कभी भी बाल्टी में नहाने का आधा पानी नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप नीले रंग की बाल्टी का इस्तेमाल करते हैं तो यह और भी अच्छा माना जाएगा।

 तिजोरी

कभी भी घर की तिजोरी को खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आर्थिक तंगी हो सकती है। थोड़े बहुत पैसे हमेशा तिजोरी में रखना चाहिए।

इसके अलावा अगर आप तिजोरी में शंख, कौड़ी या गोमती चक्र रखते हैं, तो यह बहुत ज्यादा ही शुभ माना जाता है और यह माता लक्ष्मी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews