Hindi News

वास्तु के अनुसार इन पौधों से सजाएं घर, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा ताजगी का अहसास

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ऊर्जा को संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने के लिए सही पौधों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ खास पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वे नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करते हैं और वातावरण को ताजगी से भर देते हैं।
वास्तु के अनुसार इन पौधों से सजाएं घर, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और मिलेगा ताजगी का अहसास

Vastu Tips: पेड़ पौधे न केवल हमारे वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि वे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पौधे घर में अच्छे स्वास्थ्य समृद्धि और खुशहाली लाने में मदद करते हैं। इन पौधों को घर में रखने से न केवल घर की हवा तक की से भर जाती है बल्कि यह मानसिक और शांति और सकारात्मक का भी संचार करती है।

सही पौधों का चयन आपके घर को न केवल खूबसूरत बनाता है बल्कि यह घर में एक सुखद वातावरण भी उत्पन्न करता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे की वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन-कौन से पौधे लगाना शुभ माना जाता है, तो चलिए जानते हैं।

वास्तु के अनुसार इन पौधों से सजाएं घर (Vastu Tips)

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट एक खूबसूरत और शुभ पौधा है जिसे घरों में अक्सर सजावट के रूप में लगाया जाता है। यह पौधा न केवल अपने आकर्षक रूप से घर को सुंदर बनाता है, बल्कि यह घर में सुख समृद्धि और धन के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो उसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन लाने वाला पौधा बनाता है।

तुलसी (Tulsi Plant)

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है बल्कि इसमें आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। तुलसी का सेवन खासकर गले की खराश, कफ और अन्य गले संबंधित समस्याओं में लाभकारी होता है। यह पौधा भाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि को बढ़ाने के लिए भी माना जाता है।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट की विशेषता यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन देता है जिस हवा ताजगी से भरी रहती है। यह पौधा हानिकारक गैसों जैसे की बेनजेन को सोखता है, जिससे हवा शुद्ध होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस घर की दक्षिण, पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह न केवल घर को शुद्ध करता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews