क्या आप भी करते हैं ये काम? तो दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी, जानें कैसे

क्या आपके घर में ये 3 चीजें मौजूद हैं? अगर नहीं, तो अब समय है इन्हें घर में लाने का, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ खास चीजें घर में रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी आकर्षित होती है.
Vastu Tips

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व है, कई लोगों को ऐसा लगता है कि वास्तु शास्त्र का महत्व सिर्फ़ घर दुकान या फिर किसी भी इमारत के निर्माण के दौरान ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है वास्तु शास्त्र का महत्व न सिर्फ़ घर के निर्माण, बल्कि घर में किस वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए तक का विस्तार से वर्णन किया गया है.

कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है. आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए उन तीन चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने घर में रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

हल्दी की गाँठ (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में हल्दी रखना बहुत शुभ माना जाता है. हल्दी को भगवान विष्णु से संबंधित माना जाता है, क्योंकि यह आध्यात्मिक उन्नति और समृद्धि का प्रतीक है.

अगर आप चाहते हैं कि आपके पास हमेशा पैसे रहे, आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, तो हल्दी की गाँठ को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखना बहुत अच्छा माना जाएगा.

चाँदी का सिक्का

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चाँदी के सिक्के रखना भी बहुत शुभ माना जाता है. चाँदी का संबंध चन्द्रमा से जुड़ा हुआ है जिसका स्वभाव शांत, सरल होता है.

चाँदी को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता, इसलिए घर की तिजोरी, धन रखने वाली जगह पर चाँदी का सिक्का अवश्य रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है.

गुलाब का पौधा

बहुत लोगों को सिर्फ़ यह पता है कि मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि माँ लक्ष्मी को कमल के फूल के अलावा गुलाब का फूल भी अत्यंत प्रिय है. इसलिए अपने घर में कम से कम एक पौधा गुलाब का अवश्य लगाना चाहिए.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews