क्या आपके घर के सामने बिजली का खंभा है? जानिए वास्तु के अनुसार शुभ है या अशुभ

अगर घर के सामने बिजली का खंभा है, तो यह वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ संकेत माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे परिवार के सदस्यों को तनाव, आर्थिक परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
Vastu Tips

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का विशेष महत्व है. वास्तु शास्त्र में न सिर्फ़ घरों के निर्माण को लेकर बल्कि घर में किस वस्तु को किस दिशा में रखना चाहिए तक का वर्णन विस्तार से किया गया है. घर में हर चीज़ को सही दिशा और स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

लेकिन न सिर्फ़ घर के अंदर बल्कि घर के बाहर की चीज़ों को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं. जब हम वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ सकता है. इससे न सिर्फ़ तनाव बढ़ सकता है बल्कि कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips)

घर के अंदर रखी हुई चीज़ों के बारे में वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए और उसके बारे में कई लोग जानते भी होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि न सिर्फ़ घर के अंदर की चीज़ों के बारे में बल्कि घर के बहार और आस-पास की चीज़ों के बारे में भी वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है, की घर के सामने या बाहर अगर बिजली का खंभा हो तो यह शुभ है या अशुभ.

बिजली का खंभा होना शुभ या अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने बिजली का खंभा होना शुभ नहीं माना जाता है. यह घर के सदस्यों के जीवन पर नकारात्मक असर डालता है. यदि आपके घर में बिजली का खंभा है तो इसे नज़रअंदाज़ न करें.

कुछ वास्तु उपायों को अपनाकर इसके दोषों को कम किया जा सकता है. चलिए जानते हैं, की इससे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ समस्याएं

जिन लोगों के घर के सामने बिजली का खंबा रहता है उन्होंने लोगों को तरह-तरह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उस घर में रहने वाले लोगों को, इम्युनिटी, मानसिक तनाव और बार बार होने वाली बीमारियां वास्तुदोष का संकेत है.

कलह और अशांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने ही बिजली का खंभा होना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. जिससे घर में कलह और अशांति पैदा होती है. ऐसे घरों में रहने वाले लोग अक्सर तनाव से घिरे रहते हैं और परिवार के सदस्यों के झगड़े होने लगते हैं.

वास्तु दोष का निवारण

अगर आपके घर के सामने बिजली और उससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मक आपको परेशान कर रही है इन लोगों को इस परेशानी का समाधान कुछ इस तरह है. आप घर के अंदर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है.

इसके अलावा मुख्य दरवाज़े पर अष्टकोणीय दर्पण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है. इतना ही नहीं मुख्य दरवाज़े पर वास्तु पिरामिड और क्रिस्टल बॉल लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews