साल 2025 का नवंबर का महीना आधे से ऊपर निकल चुका है। दिसंबर खत्म होते ही नया साल शुरू हो जाएगा। नया वर्ष शुरू होते ही विवाह के मुहूर्त की चर्चा भी शुरू हो जाती है। दरअसल यह अपने साथ नई खुशियों की उम्मीद लेकर आता है।
साल 2026 की बात करें तो मांगलिक कार्यों और विवाह के लिए इसे बहुत अनुकूल माना जा रहा है। इस पूरे साल में ऐसे कहीं अवसर बन रहे हैं जब शुभ मुहूर्त में व्यक्ति शादी के बंधन में बंध सकता है। इसमें देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक चलने वाले चातुर्मास में विवाह का कोई योग नहीं है। इसके अलावा हर महीने शहनाई की गूंज के योग बन रहे हैं। चलिए आपको इसके बारे में बता देते हैं।
साल 2026 में विवाह के मुहूर्त
साल 2026 में 59 तिथियां ऐसी है जिनमें विवाह करना अत्यंत मंगलकारी रहने वाला है। जो व्यक्ति इन तारीखों में शादी करेगा उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। चलिए आपको तारीखों के बारे में बताते हैं।
खरमास में नहीं होंगे विवाह
पंचांग के मुताबिक 16 दिसंबर 2025 से खरमास शुरू हो रहा है जो 15 जनवरी 2026 तक रहने वाला है। इस समय शुक्र अस्त रहेगा इसकी वजह से विवाह शुरू नहीं होंगे। यह अस्त 9 दिसंबर से 3 फरवरी तक रहने वाला है। ऐसे में 4 फरवरी 2026 से विवाह फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद फरवरी के आखिरी दिनों से लेकर 4 मार्च तक को लास्ट तक रहेगी जिस कारण विवाह नहीं होंगे। 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास शुरू हो जाएगा। यह 13 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है।
शादी के लिए उपयुक्त तिथियां
दिसंबर के महीने में 4, 5, 6 का मुहूर्त सर्वोत्तम कहा जा रहा है। इसके बाद 16 दिसंबर को खरमास लग जाएगा।
जनवरी के महीने में 14, 23, 25, और 28 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त है।
फरवरी के महीने में 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख को शुभ मुहूर्त है।
मार्च के महीने में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीख शुभ बताई जा रही है।
अप्रैल के महीने में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 तारीख को विवाह संपन्न करवाए जाएंगे।
मई के महीने में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 को शुभ मुहूर्त है।
जून के महीने में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 को शुभ मुहूर्त है।
जुलाई के महीने में 1, 6, 7 और 11 तारीख शुभ मानी जा रही है।
जुलाई के बाद नवंबर में चार मुहूर्त है जो 21, 24, 25 और 26 तारीख के हैं।
दिसंबर में सा मुहूर्त है यह 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर के हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





