Hindi News

होली से लेकर रामनवमी तक मार्च 2026 में पड़ेंगे कई व्रत और त्योहार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

Published:
मार्च 2026 में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। महीने की शुरुआत ही प्रदोष व्रत से हो चुकी है। आइए जानें होली, रामनवमी और एकादशी कब है?
होली से लेकर रामनवमी तक मार्च 2026 में पड़ेंगे कई व्रत और त्योहार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

मार्च का महीना बेहद खास होने वाला है। कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार (Vrat Tyohar List March 2026) मनाए जाएंगे। तीन प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। माह का अंत महावीर जयंती से होगी। 4 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र मास की शुरुआत होगी। 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी। इसका समापन शाम 6:45 बजे होगा। भारत में भी सूतक काल मान्य होगा। इसके अलावा रंग पंचमी, होलिका दहन, होली और रामनवमी भी मनाई जाएगी।

2 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा। 4 मार्च को होली खेली जाएगी। इस पर्व हिंदू धर्म में बेहद ही खास महत्व होता है। इसे अहंकार और बुराई पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह रंग, भाईचारे और खुशियों का भी प्रतीक है।

कब कौन-सा वर्तन त्योहार?

  • 1 मार्च- प्रदोष व्रत
  • 2 मार्च- फाल्गुन चौमासी चौदस
  • 3 मार्च- होलिका दहन, वसंत पूर्णिमा व्रत, फाल्गुन पूर्णिमा और चंद्रग्रहण
  • 4 मार्च- चैत्र महीने की शुरुआत, होली
  • 5 मार्च- भाई दूज
  • 6 मार्च- संकष्टी चतुर्थी
  • 8 मार्च- रंग पंचमी
  • 10 मार्च- शीतला सप्तमी
  • 11 मार्च- शीतला अष्टमी, बासौड़ा कृष्ण जन्माष्टमी
  • 15 मार्च- पापमोचीनी एकादशी, कृष्णा नृसिंह द्वादशी और मीन संक्रांति
  • 16 मार्च- प्रदोष व्रत
  • 17 मार्च- मासिक शिवरात्रि
  • 18 मार्च- दर्श अमावस्या
  • 19 मार्च- गुड़ी पाड़वा, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
  • 20 मार्च- झूलेलाल जयंती
  • 21 मार्च- गौरी पूजा, गणगौर, मत्स्य जयंती
  • 22 मार्च- वासुदेव चतुर्थी
  • 23 मार्च- लक्ष्मी पंचमी
  • 24 मार्च- रोहिणी व्रत, यमुना छठ, स्कंद षष्ठी
  • 26 मार्च- महातारा जयंती, रामनवमी, मासिक दुर्गा अष्टमी
  • 27 मार्च- स्वामीनारायण जयंती
  • 19 मार्च- कामदा एकादशी
  • 30 मार्च- प्रदोष व्रत
  • 31 मार्च- महावीर जयंती

कई ग्रह भी बदलेंगे चाल

2 मार्च को शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा। 11 मार्च को बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे। 13 मार्च को कुंभ राशि में बुध उदित होंगे। 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य गोचर करेंगे। इस दिन को मीन संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 21 मार्च को बुध मार्गी और 26 मार्च को कुंभ राशि में मंगल का उदय होने वाला है। 26 मार्च को शुक्र फिर से गोचर करेंगे। ग्रहों के चाल बदलने सभी 12 राशियों का जीवन भी प्रभावित होगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews