
Rewa News : रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है। जब चाचा और भतीजा दोनों काम कर घर वापस लौट रहे थे। तभी वो अनियंत्रित होकर नवनिर्मित डिवाइडर से टकरा गए। आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिवार में छाया मातम
वहीं, पुलिस ने दोनों का मर्ग कायम करते हुए उनका पोस्टमार्टम करवाया और शव को उनके परिजनों के हाथों सौंप दिया। बता दें कि मृतकों का नाम आशीष पटेल उम्र 32 साल और भतीजा संजय पटेल उम्र 35 साल दोनों पगरा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना के रहने वाले थे जो कि रीवा में ठेकेदारी का काम करते थे। इधर, दोनों के परिवार में मातम छाया हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

