
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सिरमौर अतंर्गत पड़री में प्राइमरी स्कूल में भोजन करने के बाद 61 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिससे पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जांच जारी
बता दें कि आज विशेष मध्यान्ह भोजन में पूरी-सब्जी और लड्डू परोसा गया था। वहीं, सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि सभी 61 बच्चों का इलाज जारी है। साथ ही खाने के सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी में भेज दिया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

