Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार कहर ने ली दो लोगों की जान, इलाके में फैली सनसनी

Rewa News: रीवा में तेज रफ्तार कहर ने ली दो लोगों की जान, इलाके में फैली सनसनी

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा में दो-दो अलग-अलग जगहों पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, रात में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जिससे पुरे जिले में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। आइए जानते हैं…

पहला हादसा

पहला मामला पहली दुर्घटना सोहागी घाटी में हुई, जहां देर रात अनियंत्रित ट्रक चालक ने मैजिक वाहन को ठोकर मार दी। वाहन पलटने की आशंका पर चालक कूद गया। चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 30 में सोहागी घाट उतरे समय गिट्टी से लोड ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिसके कारण ट्रक अनिंयत्रित होकर मैजिक वाहन से जा टकराई, जिसके कारण मैजिक वाहन पलट गया। घटनाक्रम में ट्रक चालक अरूण चौहान की मौके पर मौत हो गई बाकि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

दूसरा हादसा

वहीं, दूसरी घटना सोहागी थाने के चंदई गांव में हुई है। जहां दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि संतोष द्विवेदी निवासी चंदई बाइक से हाईवे के रास्ते समीपी ग्राम जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक की चपेट में आ गया, जिससे संतोष की मौके पर मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews