रीवा में देवर ने भाभी को मारा फावड़ा, तीन दिन बाद हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा में देवर ने भाभी को मारा फावड़ा, तीन दिन बाद हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी की पीट- पीट कर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

फावड़ा से किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला तीन दिन पहले का है। जब मृतका की मासूम बच्ची घर पर खेल रही थी तभी अचानक देवर पहुंचा और गाली- गलौज शुरू कर दी। जिसका भाभी ने विरोध किया, जिससे नाराज होकर देवर ने फावड़ा उठाया और भाभी पर हमला कर दिया। जिसके कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गई।

आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, परिजनों ने तत्काल पीड़ित महिला को सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। इस दौरान उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया और अंत में महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews