रीवा एयरपोर्ट से खजुराहो, भोपाल के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, जानें टिकट की कीमत और शेड्यूल

एयरपोर्ट के बन जाने से रीवा में यात्रियों की संख्या में इजाफा तो हुआ ही है, साथ ही इससे आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां से हवाई विमान की शुरुआत फ्लाई बिग कंपनी ने की है।
Rewa Airport

Rewa Airport News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला इन दोनों विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में यहां के एयरपोर्ट का 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जा चुका है। अब यहां 19 सीटर विमान का संचालन किया जाने लगा है। यह रीवा वासियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा सकती है।

अब यहां से खजुराहो, भोपाल और रीवा के लिए प्लेन डायरेक्ट मिल जाएगा। इसके लिए यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां से हवाई विमान की शुरुआत फ्लाई बिग कंपनी ने की है।

टिकट की कीमत (Rewa Airport)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान की सेवा 25 नवंबर से शुरू की जा चुकी है, जो कि सप्ताह में चार दिन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कंपनी द्वारा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यात्री केवल 999 रुपए खर्च करके इस सफर का आनंद उठा सकते हैं। बता दें कि सरकार द्वारा 999 में हवाई सफर करने की योजना बनाई जा रही है, बहुत ही जल्द इस पर मोहर भी लग सकती है।

बता दें कि रीवा से भोपाल तक मंगलवार, बुधवार और गुरूवार, तो वहीं भोपाल से रीवा के लिए मंगलवार, बुधवार, गुरूवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी।

26 नवंबर से यह रहेगा शेडयूल

विमान स्थान समय
FLG – 514 भोपाल-रीवा 08:15-10:05
FLG – 516 रीवा-खजुराहो 10:30-11:25
FLG – 517 खजुराहो-रीवा 11:50-12:45
FLG – 515 रीवा-भोपाल 13:10-15:15

बढ़ाई गई स्ट्रिप की लंबाई

दरअसल, पहले इस एयरपोर्ट पर छोटे विमान ही उतरा करते थे, लेकिन अब एयर स्ट्रिप की लंबाई बढ़ा दी गई है। जिस कारण अब यहां पर 72 सिटर वाले हवाई जहाज आसानी से उतर जाएंगे। इससे लोगों को दूसरे एयरपोर्ट नहीं जाना होगा, बल्कि वो यहीं से अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। इसके लिए करोड़ों की लागत आई है। एयरपोर्ट के बन जाने से रीवा में यात्रियों की संख्या में इजाफा तो हुआ ही है, साथ ही इससे आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews