एक महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये रीवा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सीएम शिवराज पर लगाये गंभीर आरोप

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र में लोकतंत्र के उत्सव विधानसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर खींचतान जारी है, टिकट कटने से नाराज नेता पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाकर आक्रोश जता रहे हैं या फिर इस्तीफा दे रहे  हैं  ,इस बीच एक ऐसे नेता ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है जिन्होंने एक महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी।

एक महीने पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले नेता ने दिया इस्तीफा 

जिला पंचायत रीवा के पूर्व अध्यक्ष अभय मिश्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपने लैटर हैड  पर अपने हाथ से लिखकर इस्तीफा भेज दिया है, अभय मिश्रा ने पिछले महीने ही भाजपा ज्वाइन की थी, अभय मिश्रा ने इस्तीफे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाये हैं।

मिश्रा ने इस्तीफे में लिखा – सीएम शिवराज अपने वचन को लेकर प्रतिबद्ध नहीं

अभय मिश्रा ने आज बुधवार को दिए अपने इस्तीफे में लिखा कि मैंने एक महीने पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी लेकिन शीर्ष नेतृत्व द्वारा उस समय मुझे दिए गए आश्वासन से हटकर वादाखिलाफी की जा रही है ऐसा मुझे दिखाई दे रहा है उन्होंने लिखा कि सीएम शिवराज अपने वचन को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं ।

मैं छल का शिकार हो गया और गुस्से में गलती कर बैठा : मिश्रा 

अभय मिश्रा ने लिखा कि सेमरिया की जनता मुझे ही प्रत्याशी देखना चाहती है लेकिन कांग्रेस से, कमलनाथ ने भी मुझे कांग्रेस छोड़ने से दो दिन पहले सकारात्मक संकेत दिए थे लेकिन मैं फिर भी छल का शिकार हो गया और गुस्से में गलती कर बैठा, सीएम शिवराज ने हाथ में जल लेकर विधायक केपी त्रिपाठी को टिकट नहीं देने का वचन दिया था लेकिन मुझे समय पता चल गया है कि राजेन्द्र शुक्ल के प्रभाव में केपी त्रिपाठी का ही टिकट हो रहा है इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews