अस्पताल की छत से कूदे पूर्व DSP के बेटे-बेटी, हालत नाजुक, 6 महिने पहले हुआ था पिता का मर्डर

girl-commit-suicide-in-bhopal

रीवा।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले से पूर्व डीएसपी के बेटा-बेटी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।यहां आज मंगलवार सुबह पूर्व डीएसपी जगदीश प्रसाद मिश्रा बेटे और बेटी ने छत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की।दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।दोनों ने ऐसा क्यो किया अभी इसका खुलासा नही हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पूर्व डीएसपी जगदीश प्रसाद मिश्रा की बेटी पूजा मिश्रा और बेटा धनंजय मिश्रा जीएमएच अस्पताल के बच्चा वार्ड की छत पर चढ़े थे और वहीं से नीचे कूद गए।इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया । वहां खड़े लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों के अनुसार ऊंचाई से कूदने से दोनों के दोनों पैर और हाथ की हड्डियां टूट गई है। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने खैर मझियार में इनके परिवार वालों को सूचना दी है। बताया जा रहा है कि इनके पिता पूर्व डीएसपी जगदीश प्रसाद मिश्रा की 6 वर्ष पूर्व हत्या हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर जांच शुरू की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews