
अमहिला मोहल्ले का मामला
दरअसल, मामला अमहिला मोहल्ले का है। जब आधा दर्जन से ज्यादा दोस्त इक्ठ्ठा हुए। जिसके बाद सभी ने वहां पानीपुरी खाई। इसी दौरान सभी सुमित सिंह परिहार के घर गए, जहां सभी गप्पे लगा रहे थे। तभी एक दोस्त ने पेट में कट्टे से फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद सभी मिलकर उसे अस्पताल ले गए। वहां अस्पताल प्रबंधन ने मृत घोषित कर बॉडी लेने से इंकार कर दिया। फिर वहां से वो सभी एसजीएमएच आए। यहां ओपीडी में पर्चा बनवाने का नाटक किया। इसके बाद लाश छोड़कर भाग गए।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
वहीं, मामले को लेकर अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि सोमवार की रात उन्हें हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। फिर पूरे शहर में नाकाबंदी की गई। फिलहाल, पुलिस ने एक को शक के बुनियाद पर उठाया है। जिससे पुछताछ जारी है। इधर, घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

