Rewa News: रीवा जिले में खाद का वितरण शुरू, किसानों को मिले 964 टन यूरिया, पढ़ें पूरी खबर

Rewa News: रीवा जिले में खाद का वितरण शुरू, किसानों को मिले 964 टन यूरिया, पढ़ें पूरी खबर

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में किसानों को बड़ी सौगात दी गई। दरअसल, जिले में DAP और यूरिया खाद का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक किया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। उप संचालक कृषि यूबी बागरी ने बताया कि, खाद की समुचित व्यवस्था कर दी गई है और जिले में नियमित तौर पर विभिन्न कंपनियों की खाद रैक लग रही है। इसी कड़ी में जिले को 964 टन यूरिया मिल चुका है।

खाद का वितरण शुरू 

बता दें जिले की 144 समितियों को खाद का वितरण शुरू हो गया है। जिसके तहत किसानों को 14998.92 टन यूरिया और 16544.75 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। 16 दिसंबर तक 18583.7 टन यूरिया और 18013 टन डीएपी खाद आवंटित हुई है।

4271 टन एनपीके, 240 टन एनओपी और 3910.8 टन सिंगल सुपर फास्फेट आवंटित किया गया है। वितरण के बाद 16 दिसंबर की स्थिति में जिले में 3349 टन यूरिया, 1248.9 टन डीएपी, 1574.3 टन एनपीके, 126.8 टन एमओपी व 2313.2 टन सिंग सुपर फास्फेट खाद उपलब्ध है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews