
Mauganj News : मध्य प्रदेश का नया जिला मऊगंज इन दिनों अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। दरअसल, हनुमना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 पेटी देशी शराब जब्त किया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 76,700 रुपये बताई जा रही है। जिसके पास से जाइलो कार भी जब्त किया गया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिससे पुछताछ की जा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मऊगंज से भारी मात्रा में शराब की पेटी हनुमना लाई जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जाइलो कार से 1180 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ 408/23 धारा 34 (2) मप्र आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अजय रावत पुत्र हकीम कोल 27 वर्ष निवासी सरकारी कोलान थाना चुरहट जिला सीधी के रुप में की गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

