Rewa News: रीवा सड़क हादसे में 1 मजदूर की मौके पर हुई मौत, तीन घायल, इलाज जारी

Road Accident In Dewas

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक की जान चली गई जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अर्जुनपुर गांव का मामला

दरअसल, मामला रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव के पास का है। जहां बीती शाम भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

ट्रैक्टर चालक फरार

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते हुए देख आसपास के ग्रामीण दौड़े। जिन्होंने तुरंत डायल 100 और हनुमना पुलिस को सूचना देकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया। जिसके बाद ईट में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इधर दूसरे ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं, हादसे को लेकर हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शैल यादव ने बताया कि उत्तरप्रदेश मिर्जापुर जिले के रामनगंज अंतर्गत भेसोर गांव के कई श्रमिक एमपी की छोर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली वर्क में मजदूरी करते है जो कि गुरुवार की शाम करीब 5 बजे ईट से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहपुर के लिए रवाना हुए। जिसमें चालक सहित आधा दर्जन मजदूर सवार थे। जो हादसे में घायल हुए हैं। फिलहाल, फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews