
Rewa Road Accident : मध्य प्रदेश के रीवा में 10 सितंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए थे। जिनमें से अब तक 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। बता दें कि घटना में बाइक सवार परिवार, जिनमें 4 लोग शामिल थे, सभी की मौत हो चुकी है। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। दरअसल, एक तेज रफ्तार मारुति वैन अनियंत्रित होकर बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को हादसे के वक्त ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया था जबकि घायल बाइक सवार और मारुति वैन में सवार एक युवक की मौत उसी रात को हो गई थी। वहीं, गंभीर रुप से घायल महिला ने भी 3 दिन बाद अपनी अंतिम सांसें ली। इस हादसे में बाइक सवार का पूरा परिवार खत्म हो गया। सभी पडरा थाना सगरा के रहने वाले थे जो कि उस दिन बाजार करने रीवा गए थे, जहां से वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटित हुआ।
घटना सीसीटीवी में कैद
वहीं, मारुति वैन में उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन श्रद्धालु सवार थे जो कि मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने प्रयागराज जा रहे थे। इस पूरे हादसे का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। जिसे देखकर सभी की रुह कांप जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

