Rewa News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 महिला चोर को किया गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद

Rewa News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 महिला चोर को किया गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद

Rewa News : रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां एक महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से चोरी के 19 नग मोबाइल बरामद हुए है। बता दें कि महिला का निशाना भीड़भाड़ वाली जगहें हुआ करती थी जो बस, ऑटो में बैठकर यात्रियों के फोन चुराया करती थी। वहीं, लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार उन्हें सफलता मिल ही गई।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि बीते 1 जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शाहपुर मोड में एक महिला अनेकों मोबाइल एक झोले में भरकर बेचने आई है जो लोगों को सस्ते में मोबाइल बेच रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए वो मौके पर पहुंचे और महिला को ग्रफ्तार कर लिया।

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

महिला की पहचान 40 वर्षीय मुन्नी पटेल के रुप में की गई है जो कि बिझोली की रहने वाली बताई जा रही है। जिसके पास से कुल 19 मोबाइल जब्त हुए हैं। जिसका बिल मांगने पर वो एकदम से डर गई। जिसके बाद उसने कड़ाई से पुछताछ करने पर चोरी को कबुल कर लिया है। फिलहाल, महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews