Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां नेगुरा गांव में अंधे हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, सभी आरोपियों को काेर्ट में पेश किया गया है और पुछताछ जारी है। आइए जानें कैसे हुआ खुलासा…
जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के चाचा का 2 साल पहले मर्डर हो गया था। जिसके बाद दोनों के परिवारों में अनबन चल रही थी। जिसे लेकर इनलोगों ने हत्या की साजिश रची। तभी युवक स्कूल की ओर जा रहा था। उसके पीछे से तीन आरोपी आए और उसे कुल्हाड़ी से मार दिया। सिर से ज्यादा खुन बह जाने के कारण युवक ने मिनटों में दमतोड़ दिया। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। जिसने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
1मांगों को लेकर सड़क पर उतरा सवर्ण समाज, कलेक्टर के नहीं मिलने पर भड़के प्रदर्शनकारी
2रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट का विरोध तेज, उमंग सिंघार ने बोला हमला, कहा- यह सरकार अब अपने आखिरी दिन गिन रही
3रीवा में चोरों ने घर में घुसकर खाई अचार-पूड़ी, फिर 40 लाख का माल लेकर हुए फरार, सोता रहा परिवार
4रीवा में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 7 किलो 936 ग्राम गांजा समेत 20.80 लाख रुपये की नकदी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
