Rewa News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 तस्कर समेत 43 किलो गांजा किया गया जब्त

arrest

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें उन्हें सफलता भी हासिल हो रही है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जिसमें सीधी जिले से मऊगंज जा रहे एक लग्जरी कार में गांजा की तस्करी की जा रही थी लेकिन उनके मनसूबे कामयाब नहीं हो पाए। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

43 किलो गांजा जब्त

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा का परिवाहन किया जा रहा है। जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम मौकास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान कार क्रमांक सीजी 04 एचपी 8469 की तलाशी में 43 किलो गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है।

4 तस्कर गिरफ्तार

वहीं, मौके से कार सवार 4 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें इन सभी ने भागने की पूरी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में रख लिया है। साथ ही, चारों से कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। मामले में कई खुलासे होने का दावा किया जा रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews