गन पॉइंट पर भाजपा नेता और समाजसेवी दिवाकर द्विवेदी का अपहरण, एक करोड़ की अड़ीबाजी! वीडियो आए सामने

मध्य प्रदेश के रीवा में भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी का एक युवती के साथ वीडियो सामने आया है। नेता ने अपहरण कर गनपॉइंट पर वीडियो बनाने और 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की हनी ट्रैप और रेप दोनों एंगल से जांच कर रही है।
गन पॉइंट पर भाजपा नेता और समाजसेवी दिवाकर द्विवेदी का अपहरण, एक करोड़ की अड़ीबाजी! वीडियो आए सामने

रीवा: जिले में मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व जनपद सदस्य दिवाकर द्विवेदी से जुड़े दो वीडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। इन वीडियो में द्विवेदी एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं और कुछ स्वीकारते हुए सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता ने इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया गया है। उनके मुताबिक, कुछ परिचितों ने उन्हें अगवा कर, बंदूक की नोक पर युवती के साथ जबरन वीडियो बनाया और अब इसे वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

साजिश का आरोप: अपहरण और फिरौती की कहानी

भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कहा, “प्रतीक सिंह और संदीप मिश्रा नाम के परिचित युवक मुझे गनिगवां में एक प्लॉट दिखाने के बहाने ले गए। रास्ते में एक और परिचित मालिक सिंह मिला, जिसने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर मेरी कार में लिफ्ट ली।”

द्विवेदी के अनुसार, कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने उनके सिर पर पिस्टल लगा दी और मोबाइल छीन लिया। उन्होंने आरोप लगाया, “वे मुझे बसामन मामा गोशाला से करीब 6 किलोमीटर आगे एक सुनसान जंगली इलाके में ले गए। वहां गन पॉइंट पर मेरे कपड़े उतरवाए गए और फिर एक युवती को बाइक पर बुला लिया गया।”

उन्होंने आगे दावा किया, “युवती ने आते ही अपने कपड़े उतार दिए और मेरे साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगी। उन लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल न करने के एवज में मुझसे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई।” दोनों वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (सभी वीडियो खबर के अंत में लगे हुए हैं)

पुलिस बोली- दोनों पक्षों से पूछताछ जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब, कहां और किन हालात में बनाए गए।

“यह एक संवेदनशील मामला है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।” — राजीव पाठक, सीएसपी, रीवा

पुलिस फिलहाल हनी ट्रैप और रेप दोनों एंगल से मामले को देख रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि भाजपा नेता के आरोप सही हैं या वीडियो में दिख रही सच्चाई कुछ और है।

[dgv_vimeo_video id=”1131552881″]

[dgv_vimeo_video id=”1131553138″]

[dgv_vimeo_video id=”1131553244″]

रीवा से सविता शर्मा की रिपोर्ट

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews