यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रीवा-पनवेल स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, अब 26 सितंबर तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगा लाभ

Indian railways

Indian Railways News : रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और अन्य ट्रेनों पर अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से रीवा-पनवेल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 01751/01752) के चलाने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार, यह ट्रेन अब आगामी 26 सितंबर तक चलाई जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01752 पनवेल-रीवा एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी।

139 पर प्राप्त करें जानकारी

गाड़ी संख्या 01751 रीवा-पनवेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 जून तक और गाड़ी संख्या 01752 पनवेल-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 जून 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, अब आने-वाले त्योहारों को देखते हुए इन ट्रेनों की अवधि को बढ़ा दिया गया है। वहीं, यात्रिगण अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वो रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 या फिर रेलवे के किसी अधिकृत बुकिंग काउंटर से इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, वे ट्रेन की विस्तारित अवधि पर टिकट भी बुक करा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews