दिवाली से पहले रीवा पुलिस की कार्रवाई, पटाखा दुकान पर मारा छापा, किया गया सील

छापेमार कार्रवाई की गई और पटाखों के भंडारण को बरामद कर लिया गया है। दुकानदार इसका लाइसेंस दिखने में असमर्थ रहा। फिलहाल, पुलिस ने दुकान को सील भी कर दिया है।
Rewa News

Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक पटाखा दुकान में दबिश दी। इस दौरान मौकास्थल से 12 पेटी पटाखे जब्त किए गए है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, दुकान संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

दरअसल, घटना चोरहटा थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मैदानी में दीपू पटाखा दुकान संचालित किया जा रहा है, जहां अवैध रूप से पटाखे की बिक्री की जा रही है।

पटाखा दुकान पर मारा छापा

जिसे गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने तुरंत पुलिस टीम का गठन किया और दलबल के साथ मैदानी पहुंचे। इस दौरान छापेमार कार्रवाई की गई और पटाखों के भंडारण को बरामद कर लिया गया है। दुकानदार इसका लाइसेंस दिखने में असमर्थ रहा। फिलहाल, पुलिस ने दुकान को सील भी कर दिया है।

किया गया सील

मामले को लेकर नायाब तहसीलदार ने बताया कि दिवाली का त्यौहार सभी वर्ग के लोगों द्वारा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग दीपक, सजावट का समान के साथ-साथ पटाखे भी खरीदते हैं। हालांकि, इसे कई राज्यों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इसके बावजूद, पटाखा व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में पटाखा खरीदा था। जिसे एक भवन में भंडार किया गया। जिसकी एक भी दस्तावेज पुलिस के सामने नहीं दिखाई गई है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews