MP Breaking News

रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत पर बढ़ा बवाल, डिप्टी CM के आवास की ओर बढ़ी Youth Congress, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन

रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले को लेकर Youth Congress ने डिप्टी CM के आवास की ओर कूच किया। मानस भवन के पास पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए Water Cannon और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।
Youth Congress protest in Rewa

Youth Congress protest in Rewa

रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Youth Congress कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डिप्टी CM के आवास की ओर कूच किया। हालांकि पुलिस ने मानस भवन के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

प्रदर्शन Youth Congress के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के चलते मौके पर पहले से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने Water Cannon का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

जच्चा-बच्चा की मौत को लेकर जारी है विरोध

रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर Youth Congress धरना-प्रदर्शन कर रही है। आज मंगलवार को विरोध कर रहे यूट कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डिप्टी CM के आवास तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने मानस भवन के पास ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

बैरिकेडिंग के चलते कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन के कारण इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

यश घनघोरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन

Youth Congress प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और जच्चा-बच्चा की मौत के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक स्वास्थ्य सेवाएं सुह्द्र नहीं जाती  यूथ कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी ।

सविता शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
रीवा में जच्चा-बच्चा की मौत पर बढ़ा बवाल, डिप्टी CM के आवास की ओर बढ़ी Youth Congress, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन