रीवा में चोरों ने घर में घुसकर खाई अचार-पूड़ी, फिर 40 लाख का माल लेकर हुए फरार, सोता रहा परिवार

रीवा में एक गनमैन के घर में लाखों रुपए की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त परिवार घर में ही सो रहा था लेकिन किसी को इस बारे में भनक नहीं लगी।
Rewa

रीवा में डीआईजी के गनमैन के घर से 40 लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। यहां सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस समय घटना का अंजाम दिया गया। उस समय परिवार घर में ही सो रहा था। इसके बावजूद भी किसी को चोरी की भनक नहीं लगी।

अशोक तिवारी के घर चोरी करने आए इन चोरों ने सभी की हैरानी को एक बात से और भी बढ़ा दिया है। दरअसल, चोरहटा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रसोई में आचार पूड़ी खाई। उसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़ा और कीमती सामान मौके से लेकर फरार हो गए।

सुबह उठे तो हुआ खुलासा

परिवार को इस चोरी की जानकारी रात में नहीं लग पाई। चोर आराम से घर में घुसकर अचार पूड़ी खा रहे थे लेकिन परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। अलमारी का लॉकर तोड़े जाने के दौरान भी कोई आवाज नहीं सुनाई दी। पूरा परिवार गहरी नींद में सोया रहा और बदमाश अपना काम कर के मौके से भाग निकले।

लॉकर तोड़ नगदी जेवर गायब

परिवार अगले दिन जब सुबह सो कर उठा तब अलमारी का ताला टूटा हुआ था और घर में झूठे बर्तन भी रखे हुए थे। अशोक तिवारी रीवा जोन के डीआईजी के गनमैन के तौर पर पदस्थ हैं। परिवार का कहना है कि घर में 24 सोने चांदी के जेवर और नगदी रखा था वह चोर अपने साथ ले गए हैं। यह सारा सामान 40 लाख रुपए का बताया जा रहा है।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। आसपास जो सीसीटीवी कैमरा लगे हैं उनके फुटेज भी कंगाल जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
रीवा में चोरों ने घर में घुसकर खाई अचार-पूड़ी, फिर 40 लाख का माल लेकर हुए फरार, सोता रहा परिवार