Hindi News

रीवा में पूर्व पुलिसकर्मी को लुटेरी दुल्हन ने लगाया चूना, लाखों रुपये और जेवर लेकर फरार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
चोरहटा थाने में पीड़ित की शिकायत दर्ज की गई थी। हालांकि, अब तक इस बात को करीब 1 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक लुटेरी दुल्हन का कुछ पता नहीं चल सकता है।
रीवा में पूर्व पुलिसकर्मी को लुटेरी दुल्हन ने लगाया चूना, लाखों रुपये और जेवर लेकर फरार

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लुटेरी दुल्हन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसका शिकार इस बार कोई आम आदमी नहीं, बल्कि पूर्व पुलिसकर्मी हुआ है। जो अब कानून के रखवालों से न्याय की गुहार लगा रहा है। साथ ही आरोपी महिला के गिरफ्तारी की भी मांग कर रहा है।

मामला 1 अक्टूबर का है, जब जिला कोर्ट द्वारा FIR का आदेश दिया गया था। जिसका पालन करते हुए कर चोरहटा थाने में पीड़ित की शिकायत दर्ज की गई थी। हालांकि, अब तक इस बात को करीब 1 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक लुटेरी दुल्हन का कुछ पता नहीं चल सकता है।

पिछले 1 महीने से फरार

वह पिछले एक महीने से फरार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने साथ लाखों रुपये सहित जेवर लेकर गई है। पीड़ित महेंद्र विश्वकर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए कहा कि उसने अपने पड़ोसी राजेश साकेत के दबाव में आकर शादी की थी, जो उसकी मुंहबोली बहन थी। इसके बाद से महेंद्र लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है औप ना ही लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी हो सकी है।

पुलिस से मांगी मदद

अधिवक्ता हरीश कुमार पांडे से मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुलिस वाहन शाखा में प्रधान आरक्षक के पोस्ट पर पदस्थ थे। हाल ही में कुछ समय पहले ड्यूटी के दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गए, जिस कारण उन्होंने अपनी इच्छा से रेस्ट लिया था। तभी पड़ोस में रहने वाले राजेश के कहने पर शादी की बात को टाल ना सके और चिरहुला मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल, पुलिस से मदद के गुहार लगाई जा रही है। वहीं, पुलिस का इस मामले को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews