मऊगंज में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी बस, 1 की मौत, 30 घायल

train accident

Mauganj Road Accident : मध्य प्रदेश का नवीन जिला मऊगंज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब ट्रक की टक्कर से यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, घायलों को एंबुलेंस व लोगों की मदद से हनुमना और रीवा के अस्पतालों में भेजा गया है।

खटखरी के पास का मामला

दरअसल, हादसा शाहपुर थाना इलाके के खटखरी के पास का है। जब आज सुबह करीब 6 बजे यह घटना हुई। शाहपुर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल के मुताबिक, खटकरी के पास बस का टायर पंक्चर हो गया था जो कि सड़क किनारे टायर बदलवा रहा था। इस दौरान पीछे से ट्रक चालक ने बस को पीछे टक्कर मार दी। बता दें कि बस शहडोल जिले के ब्यौहारी से बनारस जा रहे थे। जिसमें तीर्थ यात्री सवार थे।

घायलों का इलाज जारी

फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है। साथ ही, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर, महिला के परिजनों को जानकारी मिलते ही वो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। बता दें कि शनिवार को सीएम की घोषणा के बाद रविवार को सरकार की अधिसूचना के बाद रीवा से अगल होकर मऊगंज 53वां जिला बना है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews