पानी के विवाद में दो गांव के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे, एक की मौत

पानी के विवाद में दो गांव के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे, एक की मौत

सागर, शुभम पाठक| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सागर (Sagar) जिले में रविवार को दो गाँव के लोगों के बीच पानी को लेकर विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया| दोनों पक्षों के पीच लाठी डंडे चले, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई| वहीं दोनों पक्षों के करीब 9 लोग घायल हो गए| विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया|

जानकारी के मुताबिक, बंडा थाना क्षेत्र की बहरोल चौकी के अंतर्गत आने वाले दो गांव के लोगों में रविवार दोपहर पानी के विवाद में जमकर लाठी डंडे चले| बजरेणा व ढांण गांव के दो गुटों के बीच छिरारी बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गांवों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए|

दोनों गाँव के बीच हुए विवाद में ढांण गांव निवासी 50 वर्षीय खिलान पिता सुंदर यादव की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग हैं। ढांण गांव के ही अपर्वल पिता सूरत यादव के सिर में चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 की मदद से घायलों को तुरंत बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews