सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री के बंगले के पास चली गोलियां, सुरक्षा बढ़ाई, 2 गिरफ्तार

सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री के बंगले के पास चली गोलियां, सुरक्षा बढ़ाई, 2 गिरफ्तार

सागर।मनीष तिवारी।

सागर में बीती रात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Food and Civil Supplies Minister Govind Singh Rajput) के बंगले से 150 मीटर दूर 3 राऊंड गोली चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच जब मंत्री जी की कार उन्हें छोड़कर वापस आ रही थी तभी बंगले से कुछ दूर गोलियां चलने की आवाज  आयी ।

सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने मौके से 3 चले हुए कारतूस, 5 जिंदा कारतूस और एक कट्टा बरामद किया है ।  इस मामले में दो आरोपियों विवेक ठाकुर और गौरव चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि  मूसा लिंकन  फ़रार हो गया। मूसा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । गोपालगंज थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा न बताया कि  इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत के गनमेन अरविंद पाल सिंह ने गोपालगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है जिसमें धारा 308, 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीं देर रात हुई इस घटना की वजह अभी पता नहीं चली है ।

अचानक गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है, जिसके बाद FIR दर्ज कराई गई है।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जो आज हुआ वह कभी भी हो सकता है इसीलिए अब इस विषय पर और सुरक्षा को लेकर हम सीएम से चर्चा करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews