CBI ने रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि काम पूरा होने के बाद जब उसने विभाग में जमा सुरक्षा राशि वापस मांगी तो रेलवे के सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की।
cbi

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे में पदस्थ एक सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, सेक्शन इंजीनियर एक ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था, सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

देर रात जबलपुर सीबीआई की टीम ने सागर में कार्रवाई करते हुए रेलवे में पदस्थ सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रेलवे इंजीनियर का नाम नारायण सिंह बुंदेला है, इंजीनियर ने ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी, ठेकदार ने जबलपुर सीबीआई एसपी से इसकी शिकायत की थी। ठेकेदार सागर रेल खंड में गिट्टी की सप्लाई किया करता था।

जमा सुरक्षा राशि वापस करने के बदले मांगी घूस 

शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि काम पूरा होने के बाद जब उसने विभाग में जमा सुरक्षा राशि वापस मांगी तो रेलवे के सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत के रुपए देने से मना किया तो अधिकारी ने जमा राशि देने से इंकार कर दिया।

देर रात होटल में रिश्वत लेते पकड़ा रेलवे इंजीनियर 

शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई सेक्शन इंजीनियर पर निगरानी रख रही थी। उसने रिश्वत की राशि लेने के लिए ठेकेदार को गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल बुलाया। होटल के बाहर सीबीआई के अधिकारी छिपकर खड़े थे देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहुंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला सौंपे, सीबीआई टीम ने उन्हें तुरंत दबोच लिया। उसके बाद सेक्शन इंजीनियर को पहले अज्ञात स्थान पर ले जा गया, जहां पूछताछ करने के बाद उसे अब जबलपुर लाया जा रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews