पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्टाफ के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्टाफ के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

सागर| पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता गोपाल भार्गव (Gopal Bhargav) के स्टाफ के चार सदस्य कोरोना (Corona) संक्रमित मिले हैं। भार्गव के गढाकोटा स्थित निवास पर काम करने वाले यह लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गये हैं। सभी को उपचार के लिए सागर (Sagar) भेजा गया है। इनके पाॅजीटिव पाए जाने के बाद गढाकोटा में हडकंप मच गया है।

पूर्व मंत्री भार्गव के स्टाफ में शामिल कम्प्यूटर ऑपरेटर, गेटकीपर समेत सभी मरीजों को संक्रमित पाए जाने पर सागर के बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार को जिला महिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर समेत कुल आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 तक पहुंच गई है और आठ की मौत हो चुकी है। वहीं 75 पीड़ित स्वस्थ्य होकर घर भी जा चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार काे 24 नए पाॅजिटिव मिले । इनमें 16 सदर, 4 मढ़िया विट्ठल नगर के अलावा मकरोनिया, मोतीनगर, सिविल लाइन और सूबेदार वार्ड में एक-एक पॉजिटिव मिले।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews