गोविंद सिंह राजपूत ने किया रामशिला पूजन, 11 दिनों तक 300 गांवों में होगा कार्यक्रम

गोविंद सिंह राजपूत ने किया रामशिला पूजन, 11 दिनों तक 300 गांवों में होगा कार्यक्रम

सागर, मनीष तिवारी। ज़िले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राम शिला पूजन कार्यक्रम के तहत 5 रथों को रवाना किया गया। इस दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी पत्नी तथा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सविता राजपूत ने विधिवत राम शिलाओं की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण दिन बनकर आया है, जिस भव्य राम मंदिर के निर्माण का वर्षों से सब सपना देख रहे थे उसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा हो चुका है। राजपूत ने बताया कि 11 दिन तक सम्पूर्ण सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राम शिलाओं का पूजन होगा। उसके बाद इन चांदी की शिलाओं को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा जायेगा। इससे राम मंदिर में सुरखी विधानसभा के क्षेत्रवासियों का अंश जुड़ जायेगा। रथ पूजन उपरांत सागर से रथ सोमला, तालचिरी, सुमरेडी, बिहारीखेड़ा और कल्याणपुर ग्रामों को रवाना किए गये। गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा से 3 बार विधायक रह चुके हैं और आने वाले विधानसभा उपचुनाव में वे बीजेपी से प्रत्याशी होंगे। राजपूत चुनाव को लेकर लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews