बीजेपी के पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, देश के कई हिस्सों में संपत्ति

बीजेपी के पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। हरनाम सिंह 10 साल तक बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और बीड़ी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके देश के कई स्थानों पर संपत्ति है
बीजेपी के पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, देश के कई हिस्सों में संपत्ति

सागर में कल सुबह आयकर विभाग की टीम ने भाजपा नेता हरनाम सिंह के ठिकानों पर छापा मारा हरनाम सिंह बीजेपी सरकार में 10 साल तक मंत्री रह चुके हैं उनके बेटे हरबंस सिंह राठौड़ भी विधायक रह चुके हैं और एक दूसरे बेटे कुलदीप सिंह राठौड़ इस समय भाजपा के सागर जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे थे।

बताया जाता है कि देश के कई हिस्सों में हरनाम सिंह राठौर की संपत्तियां हैं और आयकर विभाग को पिछले काफी लंबे समय से उनके संबंध में अनियमितताओं की सूचना मिल रही थी जिसके आधार पर आयकर विभाग ने छापा मारा

आयकर विभाग ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को बीड़ी व्यवसाय और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिसके बाद आयकर विभाग ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की और छापा मारा। बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नगदी का खुलासा होने की भी संभावना जताई गई है। आयकर विभाग द्वारा संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

राठौड़ परिवार के सदस्य राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय

दरअसल, पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौड़ का बीड़ी व्यवसाय देशभर में कई जगहों पर चलाया जाता है। ऐसे में, देशभर में उनकी कई संपत्तियां होने की बात सामने आई है। सागर के अलावा अन्य शहरों में भी छापेमारी की कार्रवाई की जा सकती है। राठौड़ परिवार के सदस्य राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिसके चलते आयकर विभाग द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews