IPPF अध्यक्ष सचिन बंसल ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में की CM यादव से मुलाकात, “प्लास्ट पैक 2025” के लिए किया आमंत्रित

सम्मान भोज के दौरान उन्होंने CM मोहन यादव से मुलाकात की और आगामी प्लास्ट पैक 2025 के मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें आमंत्रित किया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष सहयोग स्वीकार किया।
IPPF अध्यक्ष सचिन बंसल ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में की CM यादव से मुलाकात, “प्लास्ट पैक 2025” के लिए किया आमंत्रित

Sagar Regional Industry Conclave : मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। जिसमें इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) के अध्यक्ष सचिन बंसल भी शामिल हुए। वहीं, सम्मान भोज के दौरान अध्यक्ष ने CM मोहन यादव से मुलाकात की। साथ ही साल 2025 में आयोजित होने वाले प्लास्ट पैक के लिए उन्हें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष सहयोग स्वीकार किया।

प्लास्ट पैक 2025 पर हुई चर्चा

बता दें कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में IPPF के अध्यक्ष सचिन बंसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सक्रिय भागीदारी की, जहां प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, एमएसएमई सचिव नवनीमोहन कोठारी और एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक चंद्रमौली शुक्ला से मुलाकात हुई। इस दौरान जनवरी 2025 में होने वाले “प्लास्ट पैक 2025” आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।

28 हज़ार रोजगारों का होगा सृजन- CM यादव

दरअसल, सीएम यादव राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहे हैं। इससे पहले उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में इसका आयोजन किया जा चुका है। वहीं, सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान सीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अब तक कुल 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है, जिनसे 28 हजार रोजगार सृजित होंगे। यह मध्य प्रदेश के युवाओं के लिहाज से बहुत सुखद बात है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews