कमलनाथ का तंज ‘चुनाव के बाद शिवराज जी मुंबई जाकर एक्टिंग करेंगे’, बोले ‘आज की दिवाली, कांग्रेस वाली’

Kamal Nath in Sagar Rehli

MP Election 2023/Kamal Nath in Sagar : कमलनाथ ने दिवाली की शुभकामनां देते हुए कहा कि ‘आज की दिवाली, कांग्रेस वाली’। सागर के रहली में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आज के दिन अपना घर और क्षेत्र छोड़कर मैं आपके पास इसलिए आया हूं क्योंकि आपके साथ एक संबंध बनाना है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होने कहा कि मैं आज रहली क्षेत्र की जिम्मेदारी लेता हूं और मैं इस क्षेत्र को गुलामी से मुक्त कराने आया हूं। इस मौके पर सीएम शिवराज पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि वो बहुत अच्छे एक्टर हैं और इन चुनावों के बाद अब वो मुंबई जाकर एक्टिंग करेंगे।

बीजेपी पर लगाए कई आरोप

जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि सबके साथ न्याय हो कांग्रेस इसके लिए पिछली बार 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का कानून लाए थे। कांग्रेस आज भी जातिगज जनगणना कराने की बात कर रही है ताकि सभी वर्गों को सही प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होने कहा कि 17 तारीख को किसी प्रत्याशी या पार्टी का चुनाव नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। बीजेपी पर प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि बीजेपी ने इसे भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या उसका गवाह है।

उन्होने कहा कि आज नौजवानों को रोजगार मुहैया कराना सबसे बड़ी चुनौती है। सीएम शिवराज हर कुछ महीने में 1 लाख भर्ती की घोषणा करते हैं लेकिन मैं तो उनके कहता हूं जितने पद प्रदेश में रिक्त पड़े हैं, पहले उन्हें ही भर दीजिए। आज हर भर्ती में घोटाले हो रहे हैं और पिछले कुछ समय से शिवराज जी की घोषणा मशीन और झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। उनके कान नहीं चलते, आंख नहीं चलती लेकिन मुंह बहुत चलता है। मगर मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। शिवराज जी ने प्रदेश को महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, बेरोजगारी, घोटाले दिए और घर घर में शराब दी। ये प्रदेश की तस्वीर आज सबके सामने है और इसी को देखकर आप  सबको आने वाले चुनाव में अपने नेता को चुनना है।

सीएम शिवराज को बताया अच्छा एक्टर

कमलनाथ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में कमीशन और घोटालों का विकास हुआ है। अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कुछ समय बाद मध्य प्रदेश की जनता उन्हें विदा करने वाली है। लेकिन शिवराज सिंह जी बेरोजगार नहीं होंगे। वो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे लेकिन वो बहुत अच्छे कलाकार है, अच्छे एक्टर हैं। वो इसके बाद बंबई जाएंगे और एक्टिंग करेंगे। यहां बहुत हो गया, अब वो बंबई जाकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होने कहा कि आज मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं और इस क्षेत्र की जिम्मेदारी भी लेता हूं। जिस तरह मैंने छिंदवाड़ा का विकास किया है, उसी तरह इस क्षेत्र का विकास भी हम मिलकर करेंगे। उन्होने कहा कि अब एक दूसरा युग शुरु होने वाला है। आप कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत दीजिएगा, आप सच्चाई का साथ दीजिएगा और सच्चाई का बटन दबाएं तो मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होने कहा कि आज दिवाली के दिन आप सब संकल्प ले लीजिए कि ये हमारे लिए आजादी का युद्ध है और हम गुलामी से बाहर आकर एक नया इतिहास शुरु करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”883666155″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews