मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने लगवाया टीका, कही ये बात

मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने लगवाया टीका, कही ये बात

सागर, डेस्क रिपोर्ट। टीबी चेस्ट विशेषज्ञ तथा मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र गोस्वामी ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगने के करीब 7 घंटे बाद उन्होने कहा कि वो काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं और सभी को ये टीका लगवावा चाहिए।

डॉ देवेंद्र गोस्वामी ने कहगा कि आज मुझे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझे आज सुबह लगभग 11बजकर 20 मिनट पर टीका लगा था। अपने प्रदेश में लगने वाली कोविड वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। मुझे वैक्सीन लगे लगभग 7 घन्टे हो चुके है। वैक्सीन लगवाने के समय व उसके उपरांत कोई दिक्कत नही हुई हैं। अतः आप भ्रांतियों से दूर रहे। उन्होने कहा कि कोविड टीका पूर्णतः सुरक्षित है। कोविड टीकाकरण से ही हम इस बीमारी से बचाव कर सकते है। उन्होने अपील की कि कोविड टीकाकरण के उपरांत भी मास्क अवश्य लगाए व दो गज दूरी भी आपस मे बनाए रखें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews