ओबीसी आरक्षण पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान- “कांग्रेस कर रही पाखंड”

ओबीसी आरक्षण पर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान- “कांग्रेस कर रही पाखंड”

सागर,मनीष तिवारी

पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में नगरिय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पाखंड कर रही है। कांग्रेस की सरकार में मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए, न ही हाईकोर्ट में सही तरीके से पक्ष रखा गया। यहाँ तक की आठ माह तक हाकोर्ट में कांग्रेस सरकार की ओर से कोई उपस्थित तक नहीं हुआ।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे लेकर 18 अगस्त को होने वाली सुनवाई में मध्यप्रदेश सरकार पूरी ताकत से अपना पक्ष रखेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के सौलीसिटर जर्नल तुषार मेहता को भी इस बावत् पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 18 अगस्त को सुनवाई में वो भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में वह भी तर्क रखें। सिंह ने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि उनकी सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलवाकर रहेगीं। उन्होने कहा कांग्रेस तो इस मामले में अबतक केवल पाखंड करती रही है जबकि उनकी सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews